फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं की छात्रा के ऑनर किलिंग का खुला राज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग की घटना हुई है। नौवीं की एक छात्रा अपने प्रेमी के साथ चली गई, जिससे नाराज परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


लोगों की नजर से बचने के लिए आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ग्रामीण ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने किशोरी की मौत बीमारी के कारण होना बताया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बिलासपुर के एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी।

पड़ोसी गांव के युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

छात्रा का पड़ोसी गांव के ही एक युवक से प्रेमप्रसंग हो गया। रविवार शाम को वह अपने युवक दोस्त के साथ चली गई। रात को जब किशोरी वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और काफी तलाश किया।

युवक तो नहीं मिला लेकिन किशोरी परिजनों को मिल गई और रात में ही उसे अपने घर ले आए। रात में ही किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जिस चारपाई पर छात्रा की मृत्यु हुई थी रात में ही परिजन उसी पर शव को ले गए तथा किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया।

पुलिस पहुंची तो किशोरी की लाश बनी राख

घटना की जानकारी आधीरात को किसी ग्रामीण ने दनकौर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो जब तक किशोरी का शव राख में तब्दील हो चुका था।

इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने छात्रा के घर पहुंची और पूछताछ की तो परिजनों ने बताया कि किशोरी को बुखार आया था जिसके कारण मौत हो गई थी।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है अगर ऑनरकिलिंग जैसी घटना हुई तो इस मामले की पुन:जांच कराई जाएगी और दोषी पाए गए तो सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।

किशोरी बदहवास हालत में लाई गई थी

ग्रामीणों की माने तो मंगलवार शाम को परिजनों को जिस समय किशोरी मिली थी उसे सबसे पहले घर लाया गया तो वह बदहवाश हालत में थी।

इसके अलावा कुछ समय बाद ही किशोरी की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। अगर किशोरी की बीमारी से मौत हुई होती तो उसके शव का रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाता।

मगर उस गांव में तो किशोरी के शव को चारपाई पर ले जाया गया था और उसी पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नोएडा में एक दशक में ऑनर किलिंग की कुछ घटनाए

-जैतपुर में पिता और पुत्र ने मिलकर युवती को मौत के घाट उतारा
-सूरजपुर में दो भाईयों ने दो चचेरी बहनों को मौत के घाट उतारा
-ककोड़ के एक गांव में प्रेमी युगल को खेत में जिंदा जलाया
-दुजाना गांव में पिता-पुत्र ने युवती को मौत के घाट उतारा
-दुजाना गांव में किशोरी की परिजनों ने हत्या की
-जारचा में एक युवती की परिजनों ने हत्या की
-दनकौर में परिजनों ने युवती को मौत के घाट उतारा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें