फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसाज पार्लर में अमेरिकन युवती से गंदी हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर कैलाश-एक में अमेरिका की युवती से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। युवती बिजनेस वीजा पर भारत आई हुई है।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी अमित को तलाश रही है। मामले की जानकारी अमेरिकन एंबेसी को दी गई है। दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस के अनुसार, करीब दो महीने पहले एंजेलिका (परिवर्तित नाम) बिजनेस वीजा पर भारत आई थी। वह ईस्ट ऑफ कैलाश में रह रही है।
विज्ञापन

विरोध किया तो युवक की हरकतें बढ़ गईं

एंजेलिका बुधवार शाम करीब 4 बजे ग्रेटर कैलाश के एम-ब्लॉक स्थित गीतांजलि मसाज पार्लर (ब्यूटी पार्लर) में गई थी। पुलिस को दी शिकायत में एंजेलिका ने कहा है कि पहले उसने बालों की कटिंग करवाई और फिर पॉर्लर ब्वॉय अमित ने सिर की मसाज करने के नाम पर उससे छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर आरोपी की हरकतें बढ़ गई। युवती के शोर मचाने पर अमित भाग गया। युवती ने अपने भारतीय दोस्तों को बुलाया और पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। अमित संगम विहार का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें