- नागरिक आवास योजना के तहत 567 एचआईजी और 616 एमआईजी फ्लैट हैं उपलब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने नागरिक आवास योजना-2026 के तहत उपलब्ध कराए गए फ्लैटों की बुकिंग के लिए समयसीमा बढ़ा दी है। अब 31 अक्तूबर तक फ्लैटों की बुकिंग की जा सकेगी। इस योजना में 1,183 अतिरिक्त फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 567 उच्च आय वर्ग (एचआईजी) और 616 मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के फ्लैट शामिल हैं।
डीडीए के मुताबिक, इन फ्लैटों पर 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। योजना के तहत एमआईजी फ्लैटों की शुरुआती कीमत 73.02 लाख रुपये और एचआईजी फ्लैटों की शुरुआती कीमत 96.86 लाख रुपये रखी गई है। एमआईजी फ्लैटों का क्षेत्रफल करीब 126.1 से 140.21 वर्गमीटर और एचआईजी फ्लैटों का क्षेत्रफल 160.54 से 186.18 वर्गमीटर है। डीडीए ने बताया कि योजना में अतिरिक्त फ्लैट शामिल किए गए हैं। अब बुकिंग की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। इससे उन लोगों को भी मौका मिलेगा, जो पहले निर्धारित अवधि में आवेदन या बुकिंग नहीं कर पाए थे।