दिल्ली में 2019 में सड़क हादसों में 14 प्रतिशत की कमी आई और 2018 की तुलना में बीते साल सड़क हादसों में 226 कम लोगों की मृत्यु हुई।राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। आंकड़े दर्शाते हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 5,601 सड़क हादसे हुए जिनमें 1,508 लोग मारे गये और 4,949 अन्य घायल हो गये। जबकि 2018 में 6,517 सड़क दुर्घटनाओं में 1,734 लोगों की मृत्यु हो गई है।
दिल्ली सरकार सड़कों की कर रही री-डिजाइन
राजधानी दिल्ली की 100 फीट चौड़ी, 500 किलोमीटर लंबी सड़कें यूरोपीय शहरों की तरह खूबसूरत व आम लोगों के अनुकूल बनाने के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली की 7 सड़कों के री-डिजाइन करने की योजना को पहले ही मंजूरी दी थी। अधिकारियों का कहना है कि सीधे मुख्यमंत्री की निगरानी में चल रहे इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद हादसों की संख्या कम हो जाएगी। साथ ही ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिलेगा।