फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल के किशोर की हत्या कर शव कूड़ेदान में फेंका, आरोपियों की तलाश

Sun, 31 May 2020 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 11 साल के मासूम की हत्या कर शव कूड़ेदान में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह गोकुलपुरी थाने से कुछ दूरी पर एमसीडी के कूड़ेेदान से शव को बरामद कर लिया। 

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त ईशु उर्फ अट्टू के रूप में हुई। उसके सिर पर पत्थरों से वार करने के बाद चेहरा भी कुचल दिया गया था। जांच में पता चला कि मासूम सूंघने वाले नशे का आदी था और कई-कई दिन घर से गायब भी रहता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में अहम सुराग हाथ लगने की बात की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।  

पुलिस के मुताबिक ईशु (11) परिवार के साथ लोनी के अशोक विहार, कच्ची कॉलोनी में रहता था। कुछ समय पहले वह परिवार के साथ गोकुलपुरी इलाके में रहता था। यहां उसे नशे की लत लग गई थी। 
विज्ञापन


परेशान होकर परिजन लोनी आ गए थे, इसके बावजूद ईशु भागकर गोकुलपुरी अपने दोस्तों से मिलने आ जाता था। यहां वह कई-कई दिन रुक जाता था। परेशान होकर अब परिजनों ने उसे ढूंढना भी बंद कर दिया था। अभी वह एक सप्ताह से घर से गायब था। 28 मई को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। 

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे गंगा विहार, एच-ब्लॉक नाला रोड स्थित कूड़ेदान पर पहुंचे एमसीडी के सफाई कर्मचारियों ने बच्चे का शव देखकर उन्हें सूचना दी। इसके बाद परिजनों को सूचित किया। उन्होेंने शव की शिनाख्त ईशु के रूप में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें