फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेदन के 11 महीने बाद भी नहीं मिला बिजली क्नेक्शन

Mon, 28 Dec 2015 05:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पचगांव में बिजली विभाग द्वारा 11 महीने पहले लगाए गए खुले दरबार में आवदेन करने वाले ग्रामीणों को आजतक घेरलू कनेक्शन नहीं मिल पाये है।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर सैंकड़ों ग्रामीण सोमवार को उपमंडल कार्यालय में पहुंचें। एसडीओ नहीं मिलने के कारण परेशान ग्रामीण करीबन तीन घंटे बाद बिना समाधान कराये लौट गए। कार्यालय में मौजूद अन्य स्टाफ ने भी ग्रामीणों की परेशानी को नहीं सुना।

जिसमे ग्रामीणों से कहा गया था की गांव के घरेलू बिजली फीडर को चालू कर बिजली उपभौक्ताओं को प्रयाप्त बिजली उपलब्ध कराई जायेंगी। दरबार में करीबन सैंकड़ो ग्रामीणों ने आवेदन कर सिक्योरिटी जमा कराई थी। ग्रामीणों को  जल्द ही कनेक्शन देने का आशवाशन निगम के अधिकारियों की और से दिलाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन उन्हें आवेदन के 11 महीनें बाद न तो कनेक्शन मिला है और न ही घरेलू फीडर की बिजली को चालू किया गया है। उन्होंने बताया इस समस्या से परेशान ग्रामीण सोमवार को जब निगम के दफ्तर पहुंचे तो उन्हें एसडीओ अपनी सीट पर नहीं मिले।

जब परेशान ग्रामीणों ने एसडीओं से फोन पर बात की तो उन्होंने आधे घंटे में कार्यालय में पहुंचने का आवाशन दिया। वह तीन घंटे तक इंतजार करते रहे। लेकिन एसडीओ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था की जब वह कार्यालय में पहुंचे थे, तो जेई भी उन्हें देखकर वहां से रफू चक्कर हो गया। किसी अन्य स्टाफ ने भी उनकी समस्या नहीं सुनी। उन्होंने निगम को चेतावनी दी है, यदि शीघ्र उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो उन्हें मजबूर होकर विरोध पर्दशन करने के लिए मजबूर होना पडेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें