हैदराबाद से एमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान के खिलाफ हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विवादित बयान दिया है। दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने एलान किया है कि जो असदुद्दीन ओवैसी का सिर काटकर लाएगा, उसे वह 11 लाख रुपये इनाम देंगे।
दल के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने थाना साहिबाबाद में ओवैसी के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत की, साथ ही राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में ओवैसी का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
पिंकी ने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर ओवैसी को संसद से निष्कासित करने की मांग करेंगे।