फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वीजा अवधि खत्म होने के बाद रह रहे 11 बांग्लादेशी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
-मध्य जिला के एएटीएस ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत सभी आरोपियों को दबोचा
विज्ञापन

-पकड़े गए विदेशी नागरिकों को डिटेंशन सेंटर भेजा, अब इनके देश वापस भेजने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड (एएटीएस) ने ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर भारत में निर्धारित 15 दिनों की अवधि से अधिक रुकने का आरोप है। मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए, विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया है। अब इनको वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में तहमीद अहमद तंजीद, सज्जाद हुसैन, सब्बीर अहमद, नईम अहमद, मोहम्मद कमाल हुसैन, शकील अहमद नईम, अशराफुल हक मामून, सुल्तान अहमद सोजिब, मुजम्मिल अहमद, बख्तियार अहमद जोहरी और जकरिया शामिल है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियोंं ने बताया कि यह लोग वीजा लेकर भारत में दाखिल हुए थे। वीजे की अवधि समाप्त होने के बाद भी यह लोग अवैध रूप से भारत में रुके हुए थे। पुलिस टीम ने होटल, गेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर गहन सत्यापन अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप वीजा उल्लंघनों का पता चला। प्रारंभिक सूचना के आधार पर, पुलिस ने पहाड़गंज इलाके में गश्त के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक, नईम अहमद को पकड़ा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह निर्धारित वीज़ा अवधि समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा है। उसके पासपोर्ट की जांच करने पर पाया गया कि उसके वीजे की अवधि 28 जून 2026 को समाप्त हो गई थी। नईम अहमद से मिली जानकारी के आधार पर, पुलिस टीम ने मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा, जहां से 10 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों को भी अवैध रूप से रहते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें