हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट
हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के पहले दिन हरियाणा सरकार को 18,159 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इस दौरान 11 विभिन्न समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में एचएसआईआईडीसी के एमडी सुधीर राजपाल ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एमओयू दस्तावेज का आदान-प्रदान किया। इन समझौतों में वित्तीय सेवाओं के लिए आईसीआईसीआई के साथ 15000 करोड़ रुपये व भारती एयरटेल के साथ इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं के लिए 2000 करोड़ रुपये का एमओयू शामिल हैं।
इसी प्रकार स्पेशल एंड क्रिटिकल स्टील एडॉप्टिंग हाइटेक टेक्नोलॉजी के लिए फरीदाबाद की स्टार वायर इंडिया लिमिटेड के साथ 286 करोड़ रुपये का एमओयू हुआ।