फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सेक्टरों की सुधरेगी हालत, 360 करोड़ से होंगे 107 विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो (सेक्टरों के विकास के लिहाज से जरूरी खबर)
विज्ञापन



-विधायक पंकज सिंह ने की नोएडा के विकास कार्यों की समीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-27 क्लब में बुधवार को नोएडा विधायक पंकज सिंह ने नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, सतीश पाल समेत कई विभागों के अधिकारी और फोनरवा व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि मौजूद रहे।



बैठक में 2022 से अब तक किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टरों में 22,647.03 लाख से 258 कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि 2,261.75 लाख से 13 कार्य प्रगति पर हैं और 36,039.06 लाख रुपये के 107 कार्य प्रस्तावित हैं। इसके अलावा 555.04 करोड़ रुपये के 77 बड़े कार्यों और 10 करोड़ से अधिक वाले 52 प्रोजेक्ट की स्थिति समीक्षा में रखी गई, जिनमें अधिकांश निविदा प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीपी योजना की ली जानकारी
विधायक ने पांच प्रमुख नालों के जलशोधन के लिए एसटीपी बनाने की योजना की जानकारी ली। जल महाप्रबंधक ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा गांवों में साइनेज और हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित करने के अलावा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।खराब कार्य मिलने पर ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने को भी कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें