फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाईकोर्ट में डीपीएस द्वारका के 102 अभिभावकों ने दायर की अवमानना याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के 102 अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन और दिल्ली शिक्षा निदेशालय के खिलाफ उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल और शिक्षा निदेशालय ने 16 मई 2025 को उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश का उल्लंघन किया है, खासकर आदेश के पैरा-25 का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन



उस आदेश में अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बढ़ी हुई फीस न देने के आधार पर किसी भी विद्यार्थी के साथ भेदभाव या उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। याचिका में कहा गया कि इसके बावजूद स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार और भेदभावपूर्ण रवैया जारी है। मामला अब न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की एकलपीठ में स्थानांतरित कर दिया गया है। अदालत ने इस अवमानना याचिका पर अगली सुनवाई 6 अप्रैल 2026 को निर्धारित की है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल बढ़ी हुई फीस के मुद्दे पर छात्रों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें