दिल्ली में आयोजित रोजगार मेले में 1003 युवाओं को योग्यता व साक्षरता के आधार पर नियुक्ति पत्र मिले हैं। मेले में 84 कंपनियों और भारत सरकार के विभिन्न विभागों के लिए छात्रों का चयन किया गया है। केंद्र सरकार के कौशल विकास केंद्र की ओर से द्वारका में आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन सांसद रमेश बिधूड़ी ने किया था।
विज्ञापन
रोजगार मेले में 3200 युवाओं ने भाग लिया। जबकि 2176 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। इसमें से 1003 युवाओं का चयन हुआ है। दिल्ली के अलावा देशभर में 600 रोजगार मेले आयोजित किए गए थे, जिनमें हजारों छात्रों को रोजगार प्राप्त हुआ है।