नई दिल्ली। एनडीएमसी ने वेस्ट टू वेल्थ पहल के तहत एक साल में 10,000 किलोग्राम जैविक खाद तैयार की है। सोमवार को अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने पालिका केंद्र में कर्मचारियों को खाद बांटी और पार्कों के लिए तीन ट्रक रवाना किए।
मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि एनडीएमसी जल्द ही अपने सभी पार्कों में 100 फीसदी जैविक खाद का उपयोग करेगी। यह पहल आरडब्ल्यूए तक ले जाई जाएगी, प्रधानमंत्री के जीरो वेस्ट विजन के अनुरूप है। चाणक्यपुरी स्थित केंद्र पर रसोई और बगीचे के कचरे से खाद तैयार हुई, जिससे कचरा भराव क्षेत्र तक कचरा कम हुआ। एनडीएमसी ने 79 खाद केंद्र सहित विकेंद्रीकृत मॉडल अपनाया है। यहां रोजाना 80-100 टन हरा कचरा संसाधित होता है। चेयरमैन ने नागरिकों से सोर्स पर ही गीला, सूखा, सैनिटरी और खतरनाक कचरा अलग-अलग करने की अपील की। ब्यूरो