फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने तक दर्ज नहीं हुई रेप की FIR

Thu, 19 Jun 2014 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में एक ओर दुष्कर्म की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश सरकार ने महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


इस पर भी नोएडा पुलिस के कानों में लगता है जूं भी नहीं रेंगी। सेक्टर-20 पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना को एक माह बाद दर्ज किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 मई को यहां के एक सेक्टर में दस साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़ित के परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप मूलरूप से हरदोई निवासी मटरू पर लगाया था।
विज्ञापन


आरोप है कि बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। उसी दौरान आरोपी ने बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध पीड़ित परिजनों ने पुलिस को भी जानकारी दी थी।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामले में पुलिस ने ढिलाई बरती और पीड़ित के परिजन थाने के बार-बार चक्कर लगाने के एक माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जब मामला रिकार्ड में आ गया, तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मटरू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें