फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मौत का स्विमिंग पूल: डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत, पिता से 250 रुपये लेकर गया था संस्कार

Sun, 17 May 2026 10:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के मुताबिक मासूम संस्कार वर्मा परिवार के साथ गली नंबर-7, सुशांत विहार, बुराड़ी में रहता था। इसके परिवार में पिता नीरज वर्मा, मां सोनम, दो छोटे भाई गरवित (8) और मनन (3) है। संस्कार एक पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। 
विज्ञापन
स्विमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के वजीराबाद स्थित जगतपुर गांव के मिलन विहार में रविवार सुबह अवैध रूप से चलाए जा रहे स्विमिंग पूल में डूबकर 10 साल के मासूम की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त संस्कार वर्मा (10) के रूप में हुई है। रविवार को सुबह संस्कार छात्रा के एक समूह के साथ निजी स्विमिंग पूल में नहाने के लिए आया था।

विज्ञापन

इस बीच वह गलती से गहरे पूल में गया और डूब गया। कुछ ही देर बाद बड़े लड़के जब पूल में नहाने के लिए उतरे तो उन्होंने पूल के तली में संस्कार को डूबे हुए देखा। शोर मचाने पर फौरन उसे पूल से निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया, वहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही वजीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि स्विमिंग पूल बिना सुरक्षा गार्ड और बिना सुरक्षा इंतजामों के चलाया जा रहा था। पूल मालिक व अन्यों के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक मासूम संस्कार वर्मा परिवार के साथ गली नंबर-7, सुशांत विहार, बुराड़ी में रहता था। इसके परिवार में पिता नीरज वर्मा, मां सोनम, दो छोटे भाई गरवित (8) और मनन (3) है। संस्कार एक पब्लिक स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। इसके पिता की मिलन विहार में मोटर मैकेनिक की वर्कशॉप है। मां घर के पास ही सिलाई की शॉप चलाती हैं।

नीरज वर्मा ने बताया कि शनिवार रात को उनके दोस्त महेंद्र ने बातचीत के दौरान बताया कि रविवार सुबह निरंकारी से 18 बच्चों का एक ग्रुप मिलन विहार के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जा रहा है। महेंद्र के बच्चे भी इस ग्रुप में नहाने जा रहे थे। इस बात पर नीरज ने भी अपने बच्चों को नहाने के लिए भेजने के लिए कहा।

महेंद्र ने किसी से बातचीत की और नीरज के दोनों बच्चों का प्रोग्राम भी फिक्स हो गया। सुबह के समय ईको कैब से बच्चे मिलन विहार के स्विमिंग पूल पहुंचे। नीरज ने संस्कार और गरवित की स्विमिंग पूल के लिए 250-250 रुपये ईको चालक को दे दिए। खुद नीरज ने स्विमिंग पूल के बाहर अपने बच्चों को छोड़ा और वह घर आ गया।

अभी वह घर पहुंचा ही था कि उसके उसके पास किसी ने फोन कर संस्कार के बेहोश होने की जानकारी दी। वह भागा-भागा निजी अस्पताल पहुंचा तो बच्चे के अचेत होने का पता चला। बाद में ट्रामा सेंटर में मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। नीरज ने आरोप लगाया कि बिना गार्ड और सुरक्षा उपायों के स्विमिंग पूल अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कैसे बाकी बच्चों के साथ उनका बेटा गहरे पूल में चला गया। किसी को पता भी नहीं चला। नीरज ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच की मांग की है। उन्होंने मासूम की मौत के लिए किसी साजिश से इनकार नहीं किया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें