फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो में कैद हुई 10 साल के बच्चे की करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंद विहार इलाके में शादी समारोह से छोटे उस्ताद ने दुल्हन के पिता का रुपयों से भरा बैग उड़ा लिया। तिलक के दौरान पीड़ित सुरेंद्रपाल खाती (56) ने बैग को अपनी गोद में रखा था।
विज्ञापन


इसी दौरान करीब 10 साल के मासूम से दिखने वाले बच्चे ने बैग उड़ा लिया। शादी की वीडियो देखने पर वारदात की जानकारी हुई।

सुरेंद्रपाल की शिकायत पर आनंद विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सुरेंद्रपाल परिवार के साथ बी-90, डीडीए फ्लैट, ईस्ट ऑफ लोनी रोड पर रहते हैं। सुरेंद्र सिंडिकेट बैंक में नौकरी करते हैं।

बच्चे ने किया हाथ साफ

गत 8 दिसंबर को उनकी बेटी की शादी थी। कार्यक्रम का आयोजन आनंद विहार थाना क्षेत्र के सीबीडी ग्राउंड में किया गया था। रात के समय समारोह चल रहा था। सुरेंद्र तिलक की रस्म अदा कर रहे थे।

उन्होंने अपना बैग गोदी में रखकर दामाद को तिलक किया। इसी बीच उनका बैग गायब हो गया। कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सुरेंद्र के मुताबिक, उनके बैग में 1.50 लाख रुपये और शगुन के काफी लिफाफे थे।

शादी की वजह से मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की गई। बाद में सुरेंद्र ने शादी की वीडियो देखी तो पता चला कि एक बच्चे ने बैग पर हाथ साफ किया है। बृहस्पतिवार शाम को मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ठीक ऐसी ही एक घटना 18 नवंबर को भी दिल्ली में घटी थी जिसमें एक नाबालिग लड़की और लड़का शामिल थे। आगे पढ़िए पूरी खबर...

पलक झपकते ही गायब हु‌आ सामान

अगर आप ये सोचते हैं कि बच्चे गंभीर षड़यंत्र बना किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सकते तो आप गलत सोच रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार इलाके में ऐसा ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है।

16 नवंबर को अस्मत सिद्दीकी के बेटे फैसल सिद्दीकी की शादी थी। 18 नवंबर को उन्होंने शादी की रिसेप्‍शन पार्टी रखी थी। कार्यक्रम गोकुलपुरी के धर्मवीर मैरेज पैलेस में चल रहा था। पार्टी में अन्य मेहमानों के साथ एक नाबालिग लड़का-लड़की भी इस पार्टी में शामिल थे।

देर रात अचानक पार्टी में हंगामा मच गया जब पता चला कि एक बैग चोरी हो गया है जिसमें कुछ कीमती सामान रखा हुआ है। चोरी हुए बैग में सोने की अंगूठी, चेन जैसे जेवरात के साथ 60 हजार रूपये कैश भी रखे थे। असल में यह बैग अस्मत सिद्दीकी ने कंधे पर टांग रखा था।

कुछ देर के लिए उन्होंने यह बैग एक टेबल पर रख दिया और किसी से बात-चीत में मशगूल हो गए। चंद मिनटों बाद जब उनकी निगाह टेबल पर पड़ी तो बैग गायब था।
विज्ञापन

सीसीटीवी क्लिप ने सबको चौंकाया

अस्मत ने तुरंत ही बैग गायब होने की सूचना पार्टी में मौजूद सभी लोगों को दी। काफी खोज-बीन के बाद भी बैग नहीं मिला। तभी किसी ने सलाह दी कि मैरेज हाउस में सीसीटीवी लगी हुई है उसे देखने से कुछ सुराग मिल सकता है।

सीसीटीवी में जो दिखा उसपर य‌‌कीन करना मुश्किल था। असल में बैग चोरी करने वालों की पूरी गतिविधी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। चोरी करने वाले कोई शातिर अपराधी नहीं बल्कि, दो नाबालिग बच्चे थे। जिसमें एक लड़का और दूसरी लड़की थी।

दोनों ही पूरी तैयारी के साथ पार्टी में आए थे और पूरे समय उनकी निगाह उस बैग पर ही थी। पूरी रेकी करने के बाद जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने बैग गायब कर दिया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये बच्चे कौन थे और पार्टी में कैसे पहुंचे।

लोगों को शक है ‌कि शहर में एक शातिर गैंग है जो बच्चों को इस तरह के अपराध के लिए प्रशिक्षित करता है और वारदता को अंजाम देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें