फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखारपुर गांव में 10 रुपये में पिला रहे थे चिकनगुनिया की दवा, ग्रामीणों ने पकड़ा

Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बुखारपुर गांव में 10 रुपये लेकर चिकनगुनिया और वायरल की दवा पिलाने के आरोप में पुलिस ने चार फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी उत्तर प्रदेश बुलंदशहर व गौतमबुद्धनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने जिला चिकित्सा अधिकारी शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

इन दिनों चिकनगुनिया और वायरल बुखार का काफी प्रकोप है। अस्पतालों में मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। आलम ये है कि अस्पतालों में बेड भी नहीं मिल रहे हैं। 

इसका फायदा उठाने के लिए मंगलवार शाम को चार युवक फर्जी डॉक्टर बनकर गांव बुखारपुर पहुंच गए और लोगों से 10-10 रुपये वसूल कर चिकनगुनिया और वायरल की दवा पिलाने लगे। 
विज्ञापन


एकाएक उनके पास भीड़ भी बढ़ गई लेकिन गांव के कुछ प्रबुद्ध लोगों को शक हुआ कि इतनी कम राशि में इलाज कैसे हो सकता है। 

ग्रामीणों ने इन डॉक्टरों से दवा पिलाने का लाइसेंस या अनुमति पत्र दिखाने के लिए कहा तो चारों बहानेबाजी करते नजर आए। पोल खुलने लगी तो आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


 ग्रामीणों ने चारों को दबोच लिया और थाना सदर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुलशन अरोड़ा ने डॉ. वासुदेव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन किया। इस टीम ने इन डॉक्टरों की दवा की जांच की तो वह नकली पाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें