दिल्ली के जल मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए खलबली मचा दी। उनके इस खुलासे के बाद सभी हैरान रह गए।
उन्होंने केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से 2 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया। कपिल ने कहा कि ये सौदा होते हुए उन्होंने अपनी आंखों से देखा, हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई सबूत नहीं दिए। इसके साथ ही कई ऐसे सवाल रहे जिसका उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन उनके जवाब मिलने चाहिए थे। नीचे दिए गए ऐसे ही 10 सवाल हैं जिनके जवाब से कपिल बचते रहे....
अपने सामने करप्शन होते देख चुप क्यों रहे कपिल? उसी वक्त क्यों नहीं कर दी बगावत?
कपिल उस वक्त वहां क्या कर रहे थे?
घटनाक्रम क्या रहा?
कितने बजे हुआ ये मामला?
नोट कौन से थे?
किस चीज में दिए गए पैसे?
कैसे पता चला हैं 2 दो करोड़?
आपको कैसे पता चला कि डील होने वाली है?
आपके पास कौन से सबूत हैं?
टैंकर घोटाला जिसके बारे में करने वाले थे खुलासा उसपर कुछ क्यों नहीं बोला?