फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वास बोले- केजरीवाल को 12 साल से जानता हूं, भ्रष्टाचार की बात मान नहीं सकता

Mon, 08 May 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुमार विश्वास, अरविंंद केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं मंत्रिमंडल में जल मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कपिल के इस आरोप पर कुमार विश्वास केजरीवाल का बचाव करने उतर आए हैं।
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने केजरीवाल के बचाव में कहा, 'मैं 12 साल से केजरीवाल को जानता हूं, वे भ्रष्टाचार करें मैं मान ही नहीं सकता। बिना आधार के आरोप लगाना गलत है।' अरविंद से मेरा 12 वर्ष का परिचय है और इतने साल काम करने के बाद मैं कह सकता हूँ कि @ArvindKejriwal भ्रष्टाचार करेगा ये मैं सोच भी नहीं सकता — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 7, 2017
विज्ञापन

Arvind Kejriwal bhrastachaar karenge ye main kabhi bhi nahi soch sakta, ye unke shatru bhi manenge: Kumar Vishwas pic.twitter.com/PXbVP1M4Kt — ANI (@ANI_news) May 7, 2017

कुमार विश्वास ने आगे कहा कि केजरीवाल के रिश्वत लेने की बात सोची भी नहीं जा सकती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुश्किल की इस घड़ी में अरविंद केजरीवाल का साथ दें। साथियों-कार्यकर्ताओं से प्रार्थना है धैर्य रखें,परस्पर विश्वास बनाएँ रखें.देश-कार्यकर्ताओं के हित में जो सर्वश्रेष्ठ होगा हमसब मिलकर करेंगे — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 7, 2017


कुमार व‌िश्वास के केजरीवाल के पक्ष में क‌िए गए ट्वीट के बाद कप‌िल म‌िश्रा ने उनके ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा क‌ि ज‌िस द‌िन सत्येंद्र जैन ग‌िरफ्तार हो जाएंगे आप भी मान जाएंगे भईया। जिस दिन सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे, उस दिन तो आप भी मानोगे भैया। तब तक "एकला चलो रे" https://t.co/UsZcmK4FpC — Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) May 7, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें