फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi New CM: कयासबाजी के बीच जेपी नड्डा से मिले नवनिर्वाचित विधायक, इन 10 में से चुना जाएगा मुख्यमंत्री!

Tue, 11 Feb 2025 09:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली चुनाव में जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसे में जेपी नड्डा से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। उधर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी कई नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने मुलाकात की है।
विज्ञापन
जेपी नड्डा। - फोटो : एक्स/जेपी नड्डा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। जिसके बाद पार्टी के 10 नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मंगलवार को पार्टी के 10 नवनिर्वाचित विधायकों की मुलाकात हुई। इसमें वैसे भी विधायक शामिल रहे जिनके नाम मुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार बताया जा रहा है। हालांकि भाजपा के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह एक औपचारिक मुलाकात थी।

विज्ञापन

कौन-कौन रहा शामिल?
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा, डॉ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल रहे। 
विज्ञापन

उपराज्पाल ने भी की मुलाकात
दिल्ली चुनाव में जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ऐसे में जेपी नड्डा से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। उधर, उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी कई नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने मुलाकात की है। इसमें प्रवेश वर्मा, कैलाश गहलोत, अरविंदर सिंह लवली, विजेंद्र गुप्ता समेत कई विधायक शामिल है। पिछले दिनों जेपी नड्डा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा इस दौरान हुई। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से आने के बाद होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें