फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10-10 के नोट उठाने के चक्कर में गंवाए 10 लाख

Thu, 11 Jul 2019 07:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

मध्य दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में कारोबारी के चालक को सड़क पर गिरे 10-10 रुपये के नोट बटोरना भारी पड़ गया। ठक-ठक गिरोह ने उसे झांसा देकर कार की पिछली सीट पर रखा बैग उड़ा लिया। बैग में दस लाख रुपये, कारोबारी का मोबाइल व अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। 

विज्ञापन


कुछ देर बाद कारोबारी लौटा तो बैग चोरी होने का पता चला। फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक कारोबारी महेश चंद का कार चालक है। मंगलवार को अभिषेक महेश को लेकर राजेंद्र नगर में बैंक आया था। महेश बैंक के अंदर चला गया, जबकि अभिषेक कार में ही रहा। 
विज्ञापन


कार की पिछली सीट पर महेश अपना रुपयों का बैग भी छोड़ गया। इसी बीच एक युवक ने कार का शीशा खटखटाया और अभिषेक से कहा कि उसके पैसे नीचे गिर गए हैं। अभिषेक ने देखा तो सड़क पर 10-10 के कई नोट पड़े थे।

अभिषेक ने फौरन कार का दरवाजा खोला और बाहर निकलकर नोट बटोरने लगा, तभी गिरोह के दूसरे बदमाश ने कार की सीट से चुपचाप बैग उड़ा लिया।

धर कुछ देर बाद महेश वापस आया तो उसने अभिषेक से बैग के बारे में पूछा तो उसके होश उड़ गए। उसने सारी बात महेश को बताई। अभिषेक ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें