फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हुए सबसे ज्यादा गंभीर हालात: दिल्ली के 10 जिले आए रेड जोन में, चार जिलों में संक्रमण 10 से 14 फीसदी तक

Thu, 06 Jan 2022 10:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन सभी जिलों में निगरानी केंद्र बनाए गए हैं। मरीजों की तेजी से निगरानी शुरू हुई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का भी मानना है कि आगामी दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने दिल्ली के 10 जिलों को रेड जोन में तब्दील कर दिया है। इन सभी जिलों में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में सैंपल कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं इनमें से चार जिलों में 10 से 14 फीसदी तक सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। 30 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच साप्ताहिक संक्रमण दर को आई रिपोर्ट में पता चला है कि राजधानी के सभी 11 जिले संक्रमण को लेकर गंभीर हैं लेकिन सबसे ज्यादा हालात चार जिले दक्षिण पश्चिम, दक्षिण, पूर्वी और पश्चिमी जिले में खराब हैं। इनमें से भी दक्षिण पश्चिम जिले में सबसे ज्यादा 14.23 फीसदी संक्रमण दर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार जिन जिलों में कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से अधिक है उन्हें रेड जोन में रखा जाता है। ताकि यहां संक्रमण को लेकर जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य हो सकें। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन सभी जिलों में निगरानी केंद्र बनाए गए हैं। मरीजों की तेजी से निगरानी शुरू हुई है। हालांकि विभागीय अधिकारियों का भी मानना है कि आगामी दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां तक कहा है कि दिल्ली में इस समय लोगों का आवागमन और बाजार चल रहे हैं। इसलिए भी आगामी दिनों में संक्रमण की चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या बढ़ते क्रम में दिखाई दे सकती है। रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल राजधानी के एक ही जिले में संक्रमण सबसे कम है। दक्षिण पश्चिमी जिले में बीते एक सप्ताह में 4.70 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले हैं।  

इन चार जिलों में सबसे अधिक संक्रमण
जिला साप्ताहिक संक्रमण दर
दक्षिण पश्चिम 14.23
दक्षिणी 11.84
पूर्वी 11.12
पश्चिमी 10.11
विज्ञापन

इन जिलों में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण
नई दिल्ली  9.45
मध्य 8.54
शाहदरा 6.60
उत्तरी 6.47
दक्षिण पूर्वी 5.97
उत्तर पूर्वी 5.73
विज्ञापन

(सभी आंकड़ें फीसदी में)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें