फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के बिल पर मिलेगी 10% की छूट

Fri, 14 Mar 2014 11:37 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण अग्रिम भुगतान कराने के लिए सभी उपभोक्ताओं तक पानी का बिल खुद ही पहुंचाएगा।
विज्ञापन


समय से बिल जमा कराने के मकसद से यह सहूलियत दी जा रही है। दरअसल, जल विभाग का पानी उपभोक्ताओं पर करीब 60 करोड़ रुपये बकाया है, जिसमें से समाधान योजना (एक दिसंबर 2013 से 28 फरवरी 2014 तक) के अंतर्गत सिर्फ आठ करोड़ रुपये ही जमा हुए हैं।

हालांकि जल विभाग के लिए पूरे साल का लक्ष्य करीब 35 करोड़ रुपये तय किया गया था, जिसमें से करीब 31 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से आउट पर नोएडा में सरपट दौड़ती डग्गामार

समाधान योजना से बेहतर रेस्पॉस न मिलने पर परेशान प्राधिकरण ने एक ओर नोटिस जारी कर कनेक्शन काटने की योजना बनाई है तो दूसरी ओर सभी उपभोक्ताओं से अग्रिम भुगतान कराने के लिए बिल पहुंचाएगा। प्राधिकरण कर्मी कंपनियों, संस्थानों, आवासीय संपत्तियों के पतों पर जाकर खुद से बिल देकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल तक सभी के बिल पहुंचाने का लक्ष्य है। प्राधिकरण के जल-सीवर विभाग के लेखाधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि अग्रिम बिल का भुगतान करने पर कुल भुगतान पर दस फीसदी की छूट मिलेगी। जितने अमाउंट का बिल भेजा जाएगा, उसका दस फीसदी काटकर जमा करा सकते हैं।

वहीं प्राधिकरण के डीसीईओ विजय यादव ने बताया कि समाधान योजना से कोई खास लाभ न मिलने के कारण भविष्य में इसे न लाने पर विचार चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें