फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिन सरकारी दफ्तरों में नहीं होगा काम

Thu, 03 Apr 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले सप्ताह चुनाव के साथ लोगों की परेशानियों का दौर शुरू होने वाला है। पांच से 14 अप्रैल तक सरकारी विभागों में कामकाज नहीं होगा। दस दिन तक दफ्तर बंद रहने से पब्लिक को दिक्कत होगी।
विज्ञापन


परेशानी की बात यह है भी है कि कई दिन तो बैंक खुलेंगे ही नहीं और जिस दिन खुलेंगे उस दिन कर्मचारी कम होने के कारण कामकाज प्रभावित होगा। इस दौरान एटीएम भी खाली हो सकते हैं।

स्कूलों में आजकल नया सेशन शुरू होने से ड्रेस और स्टडी मैटेरियल खरीदने के लिए पैसों की जरूरत होगी। बेहतर यही रहेगा कि अभी से शेडयूल तय कर लें। जरूरी काम पांच अप्रैल से पहले ही निपटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों में रहेगा अवकाश
पांच अप्रैल को चुनाव प्रशिक्षण के चलते रहेंगे आफिस बंद
छह अप्रैल को रविवार अवकाश होने के कारण आफिस बंद
सात अप्रैल को डीएम लिस्ट के अनुसार दुर्गाष्टमी की अवकाश
आठ अप्रैल को रामनवमी का घोषित अवकाश
नौ अप्रैल को चुनाव ड्यूटी पर कर्मचारियों की रवानगी
10 अप्रैल को मतदान सार्वजनिक अवकाश घोषित
11 अप्रैल को चुनाव उपरात आराम अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी
12 अप्रैल को माह का दूसरा शनिवार होने के चलते बंद रहेंगे आफिस
13 अप्रैल को रविवार का रहेगा अवकाश
14 अप्रैल को अंबेडकर जयंति के अवकाश के चलते बंद रहेंगे आफिस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें