गौतमबुद्ध नगर में 22 व 23 फरवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के लिए 10 सेंटर बनाए गए हैं।
इन सेंटरों पर कुल 7809 आवेदक परीक्षा देंगे। सुरक्षा इंतजाम को लेकर एसएसपी व एसपी को जानकारी दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद ने बताया कि 22 फरवरी को नोएडा में सात और ग्रेटर नोएडा में तीन सेंटरों पर परीक्षा होगी।
नोएडा में गवर्नमेंट इंटर कॉलेज (सेक्टर-12), एक्सप्रेस-वे स्थित महामाया इंटर कॉलेज, नवजीवन इंटर कॉलेज (गेझा,भंगेल), एक्सप्रेस वे स्थित पंचशील इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज (गढ़ी चौखंडी), भवानी शंकर सदर सराय इंटर कॉलेज व चेतराम शर्मा सदरपुर कन्या इंटर कॉलेज में सेंटर बनाए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा में अमीचंद इंटर कॉलेज(कासना), नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज (साकीपुर) और चौ. केशवराम इंटर कॉलेज (हबीबपुर) में सेंटर बनाए गए हैं।
एक सेंटर पर दो ऑब्जर्वर होंगे। चार अधिकारियों का उड़न दस्ता बनाया गया है। परीक्षा स्थल तक पेपर ले जाने की ड्यूटी एसडीएम व तहसीलदार की होगी।
प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से साढ़े 12:30 बजे परीक्षा होगी। 23 फरवरी को नोएडा में दो केंद्रों राजकीय इंटर कॉलेज (सेक्टर 12) और भवानी शंकर इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी।