फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगे एक करोड़, 10 जालसाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ध्यानार्थ-अमृतसर, पंजाब के लिए उपयोगी।
विज्ञापन

दिल्ली में बैठकर देशभर के लोगों से फर्जी कॉल सेंटर से करते थे संपर्क
अमृतसर का साहिल बेरी है गिरोह का सरगना, 18 लैपटॉप, सामान बरामद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में द्वारका की पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी कॉल सेंटर चला रहे 10 जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ठग लोगों को उनकी समाप्त हो चुकी बीमा पॉलिसियों के निपटान (सेटलमेंट) के नाम पर उनको ठग रहे थे। गिरोह का मास्टरमाइंड अमृतसर (पंजाब) के रानी का बाग इलाके का साहिल बेरी (38) है, जो कार डीलर है। इसके अलावा अजय बाजपेयी (38), निशांत चौहान, विनय मल्होत्रा (28), दमन बख्शी(26), सुमित गोस्वामी (27), बृजेश सैनी, निश्चय साहू (21), किशन कुमार (27) और नीरज(42) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास 18 मोबाइल, 4 हार्डड्राइव, 2 लैपटॉप और 1 क्रेटा कार बरामद की गई।
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी खत्म हो चुकी बीमा पॉलिसियों के निपटान के बहाने लोगों के साथ ठगी कर रहे थे। इतना ही नहीं सभी विभागों के जाली दस्तावेज विश्वास जमाने के लिए इन्होंने बना रखा था। आरोपियों ने अब तक करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की है। जबकि 20 लाख रुपये से ज्यादा की राशि को संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनसीआरपी पोर्टल से खुली पोल
मामले का खुलासा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर दर्ज शिकायतों के आधार पर हुआ। जांच में सामने आया कि द्वारका इलाके के एक बैंक खाते से बार-बार संदिग्ध नकद निकासी हो रही थी। इसी क्रम में पंजाब एंड सिंध बैंक, सेक्टर-6, द्वारका में दो लाख रुपये निकालने पहुंचे निशांत चौहान को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निशांत महावीर एन्क्लेव, पालम गांव, दिल्ली का रहने वाला है। उसने खुलासा किया कि उसने और अन्य लोगों ने अपने बैंक खाते गिरोह को उपलब्ध कराए थे, ताकि वह धोखाधड़ी की रकम को अंतरित करने के लिए इनका इस्तेमाल कर सकें। इसके बदले उन्हें कमीशन मिलता था।

अमृतसर के साहिल बेरी को गिरफ्तार किया गया
सेक्टर-6 मिनी मार्केट द्वारका से साहिल बेरी को पकड़ लिया गया। साहिल बेरी ने बीमा पॉलिसी मैच्योरिटी के बहाने ग्राहकों को फोन करके और बीमा की पूरी रकम दिलाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड में शामिल होने की बात कबूल की है। उसने यह भी बताया कि किशन सागरपुर में एक साइबर कैफे चलाता है, जहां से वह इसी काम के लिए फोन भी करता है। इसके बाद गली नंबर 19, शकुंतला हॉस्पिटल के पास, वेस्ट सागरपुर, दिल्ली में एक कॉल सेंटर पर छापा मारा गया, जहां से किशन, दमन सुमित और दूसरे स्टाफ को पकड़ा गया जो साइबर फ्रॉड के लिए कॉल करते थे और जगह की तलाशी के दौरान, हजारों लोगों की इंश्योरेंस पॉलिसी का डेटा बरामद किया गया। लैपटॉप और मोबाइल जब्त किए गए।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के समय ही फोन आ गया
आरोपियों को पकड़ते समय विनय मल्होत्रा नाम के एक आरोपी के फोन कॉल आ रहे थे, जिसने साहिल बेरी और उसके साथियों के लिए बैंक अकाउंट का इंतजाम किया था। इसके बाद दिल्ली के बुराड़ी में छापा मारकर विनय मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया। पांडव नगर में छापा मारकर अजय बाजपेयी को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें