फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरदस्ती ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर की छात्रों ने की धुनाई

Tue, 18 Aug 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर स्थित एक इंटर कॉलेज के शिक्षक पर पथराव और मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रविवार शाम को एक और घटना में छात्रों ने शिक्षक की पिटाई कर दी। छात्रों का आरोप है कि शिक्षक जबरन ट्यूशन पढ़ने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


ट्यूशन न पढ़ने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दे रहा था। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई न हुई तो छात्रों का गुस्सा फूट गया और शिक्षक के साथ ही मारपीट कर दी। दनकौर कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज के छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में नौवीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को एक ही शिक्षक साइंस पढ़ाता है। आरोप है कि शिक्षक पिछले कई सप्ताह से छात्रों पर ट्यूशन पढ़ने के लिए दबाव बना रहा था।

जब छात्र-छात्राएं उसके पास ट्यूशन लेने नहीं पहुंचे तो उसने धमकी दी कि वह अपने विषय में सभी को फेल कर देगा और जो छात्र-छात्राएं ट्यूशन पढ़ लेंगे उन्हें फेल नहीं करेगा। छात्रों ने उक्त शिक्षक से ट्यूशन पढ़ने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


मगर शिक्षक अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से भी इस मामले की शिकायत की लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। रविवार को फिर शिक्षक ने कुछ छात्रों पर दबाव बनाया तो गुस्साए छात्रों ने हंगामा कर दिया और शिक्षक की धुनाई कर दी।

दनकौर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव का कहना है कि इस तरह की शिकायत उनके समक्ष या थाने पर नहीं आई है। यदि छात्र या शिक्षक की ओर से कोई भी शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें