देहरादून स्थित स्किल्ड स्कूल द्वारा बच्चों को चिड़ियाघर की सैर के लिए एक मजेदार यात्रा करवाई गई। बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल के शिक्षक एवं स्टाफ इस चिड़ियाघर के दौरे पर ले कर गए। इस चिड़ियाघर यात्रा का मुख्य उद्देश्य नन्हें छात्रों को विभिन्न प्रकार के पक्षियों एवं जानवरों के बारे में जानकारी प्रदान करवाना था, जो नन्हें बच्चों की शिक्षा और समझ के विस्तार में मदद करेगा।
बच्चों की माताओं को विशेष रूप से इस सैर के लिए आमंत्रित किया गया क्योंकि टीम स्किल्ड चाहती थी कि वे अपने बच्चे के स्कूल जीवन का एक हिस्सा देखकर आनंददायक महसूस करें एवं इसके साथ साथ उन्हें अन्य माताओं के साथ सामूहीकरण एवं बातचीत का करने का मौका मिले।
चिड़ियाघर के प्रकृति सौंदर्य और अलग अलग प्रकार के जीव जन्तुओ के बीच चलते नन्हें एवं छोटे कदमों का यह दृश्य देखने में काफी मनोहर था। छोटे बच्चों ने प्रकृति में मिश्रित पक्षियों की चहकती मधुर आवाज को सुना एवं आश्चर्य से विभिन्न जानवरों को अपनी आंखों से देखा। सभी बच्चे उनकी माताओं के साथ उनके हाथों को पकड़े हुए चिड़ियाघर भ्रमण कर रहे थे।