एक्सीडेंट में लगी चोट को नजरअंदाज करना एक युवक को इतना भारी पड़ा कि उसका लीवर ही डैमेज हो गया। कालसी में सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार संजू भोटिया उर्फ तेनजिंग (26) पुत्र कर्मा निवासी डेयरी फॉर्म कालसी बीते बुधवार की रात को अपने दो दोस्तों के संग बाइक पर कालसी बाजार से घर लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे शिव मंदिर के पास उसकी बाइक स्लिप हो गई। जिसमें वह घायल हो गया।
घर वालों की डांट न पड़े। इसके लिए उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी।