फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyoti Malhotra: कई बार उत्तराखंड भी आ चुकी है जासूसी की आरोपी यूट्यूबर, कई वीडियो किए चैनल पर अपलोड

Tue, 20 May 2025 11:15 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Uttarakhand News: ज्योति मल्होत्रा उन कुछ जासूसों में शामिल है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश में पकड़े गए हैं। इनमें ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ निकटतम संबंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा उत्तराखंड भी कई बार आ चुकी है। उसने कुमाऊं और गढ़वाल के कई धर्म स्थलों के वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किए हैं। आशंका यह भी है कि उसने देहरादून और राज्य के कई सामरिक दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के वीडियो भी बनाए हैं। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसियां इस दृष्टि से भी जांच कर सकती हैं।

विज्ञापन


ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर उत्तराखंड भ्रमण की अलग-अलग वीडियो भी डाली हुई है। उसने केदारनाथ, बद्रीनाथ आदि स्थानों पर वीडियो बनाए हैं। एक वीडियो में उसने   केदारनाथ में खाने-पीने और अन्य व्यवस्थाओं का भी जिक्र किया था। इसके अलावा वहां रहने वाले साधु-संतों से बातचीत कर वीडियो बनाई थी।

Uttarakhand: विजिलेंस और सीबीआई के बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद पर ED का शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ज्योति मल्होत्रा उन कुछ जासूसों में शामिल है, जो ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश में पकड़े गए हैं। इनमें ज्योति मल्होत्रा का पाकिस्तान के अधिकारियों के साथ निकटतम संबंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें