फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtuber Arrested: 'क्यूट गर्ल रिएक्शन' कैप्शन के साथ यूट्यूबर ने डाला ऐसा वीडियो,पुलिस ने जेल में उतारा खुमार

Wed, 25 Jan 2023 07:57 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
युवतियों के सामने सुपर बाइक से स्टंट करना एक यूट्यूबर को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने उसे चिन्हित किया और पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी यूट्यूबर को गिरफ्तार भी कर लिया।एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि पुलिस बीते एक सप्ताह से रैश ड्राइविंग करने वाले यूट्यूबरों पर नजर रख रही है।

अब तक 10 यूट्यूबरों को चिन्हित किया जा चुका है। इन्हीं मे से एक धनंजय सिंह निवासी कांवली रोड को मंगलवार को पकड़ लिया गया। उसने अपने चैनल पर दो वीडियो अपलोड की थी। इसमें कैप्शन दिए हुए थे क्यूट गर्ल रिएक्शन ऑफ कावासाकी जेड900 और क्यूट गर्ल मार्केट रिएक्शन। इन वीडियो में वह राह चलती लड़कियों के सामने स्टंट बाइकिंग करता नजर आ रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
यूट्यूबर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही बाइक लड़कियों के सामने पहुंचती वहां पर तेज एक्सलरेटर देकर उन्हें परेशान कर रहा था। इसके अलावा भी उसने कई और वीडियो भी अपने चैनल पर अपलोड की हैं।
विज्ञापन

3 of 5
यूट्यूबर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
उसके खिलाफ पटेलनगर थाने में आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

4 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
इन धाराओं में हुआ मुकदमा
आईपीसी 177-झूठी जानकारी देना।
आईपीसी 290-सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव।

आईपीसी 509-महिला का अनादर करना।
आईपीसी 283- लोक मार्ग पर बाधा पैदा करना।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट, इन जगहों पर बारिश के साथ भूस्खलन की संभावना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूट्यूबर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इन यूट्यूबरों से पुलिस मोटर वाहन अधिनियम के तहत तीन लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल सकती है। इसके अलावा उन्हें छह माह के लिए मुचलका पाबंद भी किया जा सकता है। इस पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें