जोशीमठ की जेपी कॉलोनी
- फोटो : अमर उजाला
जेपी कॉलोनी में हो रहे पानी के रिसाव की मात्रा में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। पानी की मात्रा 180 एलपीएम दर्ज की गई, जबकि एक दिन पहले यह 136 एलपीएम पर था। वहीं भवनों में नई दरारें दर्ज नहीं की गई हैं। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि 6 जनवरी को पानी का डिस्चार्ज 540 एलपीएम था, तब से इसकी मात्रा में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। पानी के स्रोत और इसकी स्थिति पर अभी तकनीकी रिपोर्ट आनी बाकी है, तभी इस बारे में विस्तृत रूप से कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल पानी के रिसाव पर नजर रखी जा रही है।