साहिया वैली एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से मिनी स्टेडियम में आयोजित कबड्डी व खेलकूद प्रतियोगिता में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जौनसार बावर के युवा व किसान बेहद मेहनती व लगनशील है। खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ग्राम मसराड़ निवासी संजय सिंह चौहान, खेल के क्षेत्र में तुलसी सिंह चौहान, मुकेश शर्मा, संस्कृति के क्षेत्र में दक्ष चौहान, ढोल वाद्य यंत्र में मंगल जौनसारी, सामाजिक क्षेत्र के लिए सुरेश चौधरी, जयपाल सिंह बिष्ट, हाकम सिंह राय आदि को सम्मानित किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के आयोजकों ने पूर्व मुख्यमंत्री को जौनसारी टोपी व डागरा भेंट करके सम्मानित किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह चौहान, कलम सिंह चौहान, श्रीचंद शर्मा, गजेंद्र सिंह चौहान, जनक सिंह राठौर, टीकम सिंह राठौर, अनिल सिंह तोमर आदि मौजूद रहे।