एक युवक को बदमाश ने चाकू मारकर उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। चाकू के वार से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएचओ पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि समीर अहमद निवासी गांधी ग्राम ने शिकायत की है। उनका भाई अमन गत छह अगस्त को मेगा मार्ट के पीछे मैदान में खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और उससे झगड़ा करने लगा। विवाद में उसने अमन को कई जगह चाकू मार दिए। इसके बाद उसकी जेब से पैसे निकालकर भाग गया। एसएचओ ने बताया कि अमन की जेब से कितने पैसे निकाले गए हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।