फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सचिवालय गृह अनुभाग से फाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिवालय के गृह अनुभाग से फाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। वर्ष 2004 की यह फाइल शस्त्र लाइसेंस सीमा विस्तार से संबंधित थी। अपर सचिव गृह के निर्देश पर अनुभाग अधिकारी गृह अनुभाग की शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर कोतवाली राकेश गुसाईं ने बताया कि इस मामले में गृह अनुभाग के अनुभाग अधिकारी शेर अली ने तहरीर दी है। वर्ष 2004 में किरनपाल सिंह नाम के व्यक्ति ने अपने शस्त्र लाइसेंस की सीमा विस्तार के लिए आवेदन किया था। उस वक्त यह कार्य गृह विभाग के अनुभाग एक में होता था। लेकिन, जब उनकी सीमा विस्तार पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने शासन से पत्राचार किया। पता चला कि उनकी यह फाइल इस अनुभाग में नहीं है। इसके बाद किरनपाल ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया।



इस पर उन्हें बताया गया कि वर्ष 2004-05 में सीमा विस्तार का काम अनुभाग एक से हटाकर अनुभाग दो को आवंटित कर दिया गया था। ऐसे में सभी पत्रावलियां अनुभाग दो को सौंप दी गई थीं। लिहाजा, उन्होंने अनुभाग दो से स्थिति स्पष्ट करनी चाही तो जवाब मिला कि यहां ऐसी कोई फाइल नहीं है। काफी समय बाद भी जब फाइल नहीं मिली तो अपर सचिव गृह ने इसमें मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि मामले में चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें