फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खटखटाया विदेशी महिलाओं का कमरा, गिरफ्तार

Sun, 17 Jul 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरी स्पेन की दो विदेशी महिलाओं के कमरे का दरवाजा खटखटाना यूपी के एक युवक को भारी पड़ गया। विदेशी महिलाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली स्थित स्पेन के दूतावास ने भी रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


टूरिस्ट वीजा पर आई स्पेन की दो महिलाएं रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरी हुई थीं। उसी होटल में एक दवा कंपनी में कार्यरत सारिक खान (पुत्र शाहिद खान निवासी रेलवे माल गोदाम रोड, बलरामपुर, हाल निवासी अरविंद पार्क, लखनऊ, यूपी) भी ठहरा हुआ था।

शनिवार देर रात उसने विदेशी महिला के कमरे का दरवाजा खटखटाया। महिला ने जब दरवाजा खोला तो युवक ने बात करने की इच्छा जताई। लेकिन विदेशी महिला ने इंकार किया और दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि युवक ने जब कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया तो विदेशी महिलाओं ने होटल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। उसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए दिल्ली स्थित दूतावास को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची। पीछे-पीछे विदेशी महिलाएं भी कोतवाली पहुंच गईं।

कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि महिलाओं की एकाग्रता भंग करने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज गिरफ्तार कर लिया गा है। आरोपी एक दवा कंपनी में एमआर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें