फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के बीस रुपये बचाने के लिए पांच लाख की गाड़ी गंवाई 

Sun, 17 Jul 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
sector 17 parking
विज्ञापन
गांव कालस खुर्द के रहने वाले सुरिंदर सिंह ने पार्किंग के चंद रुपये बचाने के चक्कर में अपनी टाटा इंडिगो कार गंवा दी। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सुरिंदर सिंह ने बताया कि उसे किसी काम से जालंधर जाना था। इसलिए वह अपनी टाटा इंडिगो कार से गुरु नानक स्टेडियम की तरफ से रेलवे स्टेशन गया। उसने अपनी गाड़ी लक्कड़ पुल के नीचे पार्क कर दी और पैदल स्टेशन गया। जहां से उसने दादर एक्सप्रेस पकड़ी और जालंधर चला गया।

सुरिंदर का कहना है कि शाम करीब 6 बजे वह वापस लुधियाना आया। जब वह गाड़ी लेने गया, तो देखा कि पुल के नीचे से गाड़ी गायब थी। तब उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल किया। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


आर्मी कैंप के सामने खड़ा ट्रक चोरी 
सीता नगर के जसपाल सिंह ने बताया कि उसने अपना ट्रक टाटा 407 कुछ दिनों पहले शेरपुर चौक के पास बने आर्मी कैंप के सामने बने पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा किया था, जिसे कोई चुरा ले गया। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें