फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से बोला सिरफिरा आशिक, 'अगर मुझसे शादी नहीं की तो एसिड डाल दूंगा'

Thu, 23 Jan 2020 07:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • सिरफिरे युवक के डर से युवती ने घर से बाहर निकलना छोड़ा 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में शादी से इनकार करने पर एक युवती को सिरफिरे युवक ने एसिड से अटैक करने की धमकी दी है। साथ ही युवती के मां और भाई को भी जान से मारने की धमकी भी दी है। धमकी के बाद से युवती और उसका परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


युवती ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती एक सरकारी बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार, अक्षय राठी नाम का युवक बैंक में रुपये जमा कराने आया करता था।

एक दिन उसने युवती से उसका मोबाइल नंबर देने की बात कही। युवती ने जब मोबाइल नंबर देने से इंकार कर दिया तो युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती को धमकी दे डाली की अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो वह उस पर एसिड से अटैक कर देगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साथ ही उसके मां और भाई की भी हत्या कर देगा। धमकी के बाद से युवती और उसका परिवार काफी दहशत में है। सिरफिरे युवक के डर से युवती ने घर से बाहर निकलना छोड़ दिया है।

युवती बुधवार देर शाम को अपने परिजन के साथ कोतवाली ज्वालापुर पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी योगेश सिंह देव का कहना है युवती की शिकायत पर मामले के आरोपी अक्षय राठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द गिरफ्तारी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें