फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: युवक के रोटी पर थूकने का वीडियो हुआ वायरल, हिंदू संगठन ने किया प्रदर्शन, बाजार बंद कराया

Thu, 16 Oct 2025 01:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरकाशी में बवाल मच गया। वीडियो में एक रेस्टोरेंट में युवक रोटी पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
उत्तराकाशी में प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में एक रेस्टोरेंट में युवक के रोटी  पर थूकने का वीडियो वायरल होने पर हंगामा मच गया। विरोध में हिंदू संगठन से जुड़े युवाओं ने बाजार में दुकाने बंद कराई और प्रदर्शन किया। वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें समुदाय विशेष का युवक तंदूरी रोटी में थूकता दिखाई दे रहा है। पुलिस उक्त मामले में मुकदमा पंजीकृत कर विस्तृत जांच में जुट गई।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो के वायरल होते ही उत्तरकाशी में हंगामा हो गया। कुछ ही देर में हिंदू संगठन से जुड़े युवा एकजुट हो गए। युवाओं ने इसके विरोध में जिला मुख्यालय में मंडी और सभी दुकानें बंद करवा दी। साथ ही घटना को अंजाम देने वाले युवक पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। 

ये भी पढे़ं...UK News: सारा अली खान ने शुरू की रुद्रनाथ की यात्रा, हेलीकॉप्टर से पहुंची थीं गोपेश्वर; आज यहां करेंगी विश्राम
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय की शांत वादियों में ऐसी घटना को अंजाम देने पर जनपद वासियों और विभिन्न धार्मिक संगठनों ने समुदाय विशेष के युवक के इस कृत्य की घोर निंदा की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें