फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: लापता युवक का शव पानी की टंकी से मिला, एसडीआरएफ ने निकाला; मामले की जांच जारी

Thu, 16 Oct 2025 12:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, जौलीग्रांट

सार

रानीपोखरी के शांतिनगर इलाके की एक 15 फीट गहरी पानी की टंकी से शुभमपाल का शव बरामद हुआ है। उन्हें मंगलवार रात से लापता बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपोखरी में 15 फीट गहरी एक पानी की टंकी से शव बरामद हुआ है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से शव को बाहर निकालकर मोर्चरी के लिए भिजवाया है। देर रात रानीपोखरी पुलिस को सूचना मिली कि शांतिनगर में एक पानी की टंकी में एक शव पड़ा हुआ है। जिसे एसडीआरएफ की मदद से बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त शुभमपाल (31) निवासी नागाघेर, रानीपोखरी के रूप में हुई। मृतक मंगलवार रात करीब नौ बजे से घर से बिना बताए कहीं चला गया था।

विज्ञापन


परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई कि गुमशुदा के कपड़े शांति नगर गली नंबर 2 पानी की टंकी के पास पड़े हैं। पुलिस शुभमपाल के परिजनों के साथ मौके पर पहुंची। शुभमपाल का शव 15 फीट गहरी टंकी में पानी में पड़ा मिला। शव को थाना पुलिस टीम द्वारा टंकी से एसडीआरएफ की मदद से पानी से बाहर निकला गया। मौके पर फील्ड यूनिट टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई के बाद शव को पंचायतनामा कार्रवाई को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें