कोतवाली पटेलनगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महबूब कॉलोनी में रहने वाले अजय सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अजय का शव पंखे से लटका मिला।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पटेलनगर क्षेत्र की महबूब कॉलोनी में रेडियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे कोतवाली पटेलनगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महबूब कॉलोनी में रहने वाले अजय सिंह (22) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अजय का शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस ने बताया कि अजय मूल रूप से चमोली जिले के गोचर क्षेत्र के गांव रानो का रहने वाला था। वह इंदिरेश अस्पताल से रेडियोलॉजी का कोर्स करने के बाद प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।