फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे संग बनाया था टिकटॉक वीडियो, बैन होने के बाद सोशल मीडिया पर डाला तो पहुंच गया जेल

Mon, 20 Jul 2020 05:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की

सार

  • तमंचे के साथ टिकटॉक का पुराना वीडियो व्हॉट्सएप पर डालकर जेल पहुंचा युवक 
  • वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने घर पहुंचकर युवक को तमंचे संग किया गिरफ्तार 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बैन होने के बावजूद टिकटॉक एप का जादू युवाओं के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। तमंचे के साथ टिकटॉक का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को भारी पड़ गया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


साथ ही उसके खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जांच में पुलिस को युवक के तमंचे के साथ और भी वीडियो मिले हैं। अब पुलिस तमंचा उपलब्ध कराने वाले की तलाश कर रही है।


चीन के साथ सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने पिछले महीने टिकटॉक समेत 50 से अधिक चीनी एप पर देश में बैन लगा दिया था, लेकिन युवाओं में इसकी दीवानगी अब भी देखी जा रही है।
विज्ञापन


टिकटॉक बैन होने की सूचना मिलते ही कई लोगों ने प्ले स्टोर से इसके हटने से पहले ही अपने वीडियो डाउनलोड कर लिए थे, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ताजा मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है, जहां शेखपुरी मोहल्ला निवासी आकिब उर्फ बाबर ने व्हाट्सएप ग्रुप पर अपना टिकटॉक पर तमंचे के साथ बना पुराना वीडियो डाल दिया।

विज्ञापन

वारयल हुआ वीडियो

वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने वीडियो से युवक की पहचान कराई और सोमवार सुबह उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि युवक ने पूछताछ में बताया कि वीडियो करीब तीन महीने पुराना है।

उसने कई और वीडियो भी टिकटॉक पर बनाए थे। बताया कि एक दोस्त से तमंचा खरीदा था। अब उसके दोस्त की तलाश की जा रही है। केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पहले भी वारयल हो चुके हैं ऐसे वीडियो
रुड़की में टिकटॉक पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले भी सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ वीडियो डालने पर पकड़ा था। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया था। वहीं, एक गांव की किशोरियों का वीडियो टिकटॉक पर डालने पर तनाव हो गया था। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें