फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के अलावा तीन और महिलाओं संग लिव इन में रहता था युवक, फिर दुनिया को कह दिया अलविदा

Tue, 01 Oct 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार में पत्नी होने के बावजूद तीन-तीन औरतों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे पेशे से चालक ने जहर खाकर जान दे दी। जहर भी उसने एक परिचित महिला के घर ही खाया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


रविवार देर रात हरिद्वार कोतवाली पुलिस को जिला अस्पताल से सूचना मिली कि पवन (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रविदास बस्ती कनखल ने ऋषिकुल में अपनी एक परिचित महिला के घर जहर खा लिया है।

वह महिला उसे कनखल के बंगाली अस्पताल लेकर पहुंची थी, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि मृतक पेशे से चालक था। व्यक्ति के बारे में पुलिस ने पड़ताल की तो हैरत कर देने वाली जानकारी निकलकर सामने आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिलेशनशिप को लेकर चल रहे विवाद के कारण दी जान

पुलिस ने बताया कि पवन  शादी के बाद पत्नी के अलावा तीन अन्य औरतों के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। वह अलग-अलग समय पर सभी के साथ रहा करता था। मायापुर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह धामी ने बताया कि आत्महत्या की पुख्ता वजह सामने नहीं आई है।

प्रथम दृष्टया आर्थिक स्थिति खराब होने एवं रिलेशनशिप को लेकर चल रहे विवाद के चलते ही उसने आत्महत्या की है। जिस महिला के यहां उसने जहर खाया है, वह उसकी परिचित बताई जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार सुबह पत्नी के अलावा वह तीन औरतें भी पहुंची थी, जिसके साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें