दोनों में पहले कहासुनी हुई, उसके बाद हाथापाई हो गई। इसी बीच रवि ने चाकू से अमित की छाती पर वार कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
खून से लथपथ अमित को ग्रामीणों ने लक्सर स्थित एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। ग्रामीण इसे लेकर रुड़की के निजी अस्पताल पहुंचे।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन सिंह बिष्ट ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इन्होंने बताया कि जिस धारदार हथियार से हत्या की गई है। वह बरामद नहीं हुआ है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
चंदपुरी कलां गांव में बड़े भाई की ओर से की छोटे भाई की हत्या के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। अमित अपने पीछे पत्नी और एक बेटे को छोड़ गया है। उसकी पत्नी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिसके नाम का सिंदूर वह मांग में भर रही हैं उसे दो साल बाद ही पिता समान ज्येठ मिटा देगा।
चंदपुरी कलां निवासी किसान महेंद्र के बेटे अमित की शादी थाना क्षेत्र के पूरनपुर निवासी सलेक चंद की बेटी बबीता से दो वर्ष पहले हुई थी। शादी के बाद से अमित दिहाड़ी मजदूरी कर अपना घर चला रहा था।
दस माह पहले बबीता ने एक बेटे को जन्म दिया था। बताया जाता है कि जब से अमित के पास बेटा हुआ था। तब से वह शाम को घर जल्दी लौट आता था, लेकिन बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत की नींद सुला कर इस पवित्र रिश्ते को दागदार कर दिया। बबीता और अन्य परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।