फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, ट्रक चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। हादसा बीच सड़क पर खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल के टकराने से हुआ था। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि घटना के संबंध में सुनील पाल निवासी शिमला बाईपास रोड ने शिकायत दी है। सुनील ने बताया कि उनका भाई शुभम पाल गत 14 मई को ड्यूटी से वापस आ रहा था। रास्ते में करीब 11.05 बजे हिमगिरी कॉलेज के पास एक ट्रक खड़ा हुआ था। रात में अंधेरा था और ट्रक चालक ने कोई इंडिकेटर लाइट भी नहीं जलाई हुई थी। ऐसे में उनका भाई ट्रक की स्थिति को भांप नहीं सका और उसकी मोटरसाइकिल ट्रक से जा टकराई।
हादसे में शुभम बुरी तरह घायल हो गया। उसे पैनेसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस ट्रक से हादसा हुआ उसका नंबर भी सुनील पाल ने दिया है। इसके आधार पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें