मजाक में दोस्त के गले से चेन निकालकर वापस नहीं की। वापस मांगी भी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला रायपुर क्षेत्र का है। अमन कुमार निवासी ऋषिनगर, सहस्रधारा रोड ने शिकायत में बताया, वह गत 25 मई को अपने दोस्तों के साथ नालापानी पर गया था। तभी वहां अमित निवासी सहस्रधारा रोड भी पहुंच गया। उसने मजाक-मजाक में गले से चेन निकाल ली। जब चेन वापस मांगी तो उसने मना कर दिया। वह अपनी चेन के बारे में पूछने गया तो एक दुकान पर बैठी महिला ने उसे बताया कि अमित के हाथ में चेन देखी है। एसओ रायपुर कुंदनराम ने बताया कि अमित निवासी सहस्रधारा रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।