देहरादून। तिलक रोड में सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार दून में ही तैनात एक पुलिसकर्मी की है। परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के चुक्खू मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार तिलक रोड स्थित एक दुकान पर काम करता है। सोमवार सुबह वह दुकान के पास ही था तबी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार से पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे तभी हादसा हो गया। युवक के परिजनों ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है हालांकि खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।