सहसपुर के बड़ा रामपुर निवासी मुबारिक (30) का शव सोमवार को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के शक्ति नहर के ढकरानी इंटेक से बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, रविवार देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी है।रात होने के कारण तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। अगले दिन सुबह एसडीआरएफ की टीम को सूचना देकर अभियान चलाया गया। टीम ने तलाश के दौरान ढकरानी इंटेक के पास से शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक दिव्यांग था और काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद