स्किल डवलपमेंट में फेलोशिप के लिए इच्छुक युवा 19 नवंबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट बंगलुरु की वेबसाइट
88https://www.iimb.ac.in/mgnf/ पर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं का चयन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है।
कौशल विकास में फेलोशिप के लिए युवाओं के पास अच्छा अवसर है। जिसमें चयनित युवाओं को आईआईएम बंगलुरु और जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना में चयनित युवा जिला स्तर पर डीएम के अधीन काम करेंगे।
-डॉ. इकबाल अहमद, अपर सचिव, कौशल एवं सेवायोजन विभाग