विरोध करने पर उन्हें जबरन कार से नीचे उतार लिया और मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने बीच बचाव कराने आए सैलानियों के कार चालक के साथ भी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं एक युवक ने कार में पत्थर मारकर शीशा भी तोड़ दिया।
मारपीट होती देख अन्य वाहन चालक भी रुक गए और बीच बचाव कराया। भीड़ जमा होता देख युवक कार लेकर फरार हो गए। सैलानियों को अन्य लोगों ने समझाकर वहां से रवाना किया। सैलानी भी बिना पुलिस को शिकायत किए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।